कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: हमीरपुर से लापता हुई महिला रनियां में मिली, मिशन शक्ति टीम ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया।

आधी रात को गश्त, और फिर एक बिछड़े परिवार का मिलन; रनियां पुलिस के इस काम को हर कोई कर रहा सलाम।

कानपुर देहात पुलिस ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक भटकती हुई महिला को उसके परिवार से मिलवाकर सराहनीय कार्य किया है। घटना 28/29 अप्रैल 2026 की रात्रि की है, जब थाना रनियां क्षेत्र में गश्त के दौरान पीआरवी 6940 को एक महिला लावारिस हालत में घूमती हुई मिली। पुलिस टीम तत्काल महिला को थाने लेकर आई, जहाँ मिशन शक्ति टीम और स्थानीय पुलिस ने उससे गहनता से पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम पूनम पुत्री अर्जुन सिंह, निवासी इटैलिया बाजार, थाना जरिया (जनपद हमीरपुर) बताया। महिला मानसिक रूप से काफी कमजोर प्रतीत हो रही थी, जिस कारण वह अपने घर का रास्ता भटक गई थी। छानबीन में पता चला कि वह बीते 12 अप्रैल से अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला के परिजनों से संपर्क साधा और उन्हें थाने बुलाया। पहचान सुनिश्चित होने के बाद महिला को उसके पिता अर्जुन सिंह के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी खोई हुई बेटी को पाकर पिता की आँखें भर आईं और उन्होंने कानपुर देहात पुलिस का सहृदय आभार व्यक्त किया।


ये भी पढे-  बेटियों के गुनहगार को मिली अंतिम सांस तक जेल, कानपुर देहात कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला।


aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button