कानपुर देहात: भोगनीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन,तीन शिकायतों का निस्तारण
भोगनीपुर तहसील दिवस में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने जनसुनवाई की।
पुखरायां। भोगनीपुर तहसील दिवस में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने जनसुनवाई की।इस अवसर पर कुल प्राप्त 39 शिकायतों में से 03 का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों,कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।भोगनीपुर तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जहां पर दूरदराज के गांवों से पहुंचे कुल 39 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।सर्वाधिक 21 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित दर्ज की गईं।वहीं पुलिस विभाग की 06,श्रम विभाग की 02,जल निगम 03,विद्युत 01 तथा अन्य 04 मामलों संबंधी कुल 39 शिकायतें दर्ज की गईं।उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने शिकायतों को सुनकर 03 का निस्तारण मौके पर कराया।
शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का अधिकारी कर्मचारी समय रहते मौके पर पहुंचकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा।शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर तहसीलदार डॉ प्रिया सिंह,खंड विकास अधिकारी मलासा संजय कन्नौजिया,एडीओ बलवीर प्रजापति समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।



