कानपुर देहात: CMO ए.के. सिंह ने किया हरी झंडी दिखाकार राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान का शुभारम्भ
आज राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान का शुभारम्भ डा० ए०के० सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सामु०स्वा० केन्द्र अकबरपुर में हरी झण्डी दिखाकर जनमानस में जागरुकता का संदेश दिया।

कानपुर देहात: आज राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान का शुभारम्भ डा० ए०के० सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सामु०स्वा० केन्द्र अकबरपुर में हरी झण्डी दिखाकर जनमानस में जागरुकता का संदेश दिया।
शुभारम्भ के दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० आशीष बाजपेयी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० डी०के० सिंह, सामु०स्वा० केन्द्र अकबरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डा० आई०एच० खान, शहरी क्षेत्र के टीकाकरण अधिकारी डा० शिवम तिवारी, गरिमा सिंह ए०आर०ओ०, संदीप कुमार बी०पी०एम०, जनपद वैक्सीन इंचार्ज अवधेश कुमार, जिला समन्वयक जे०एस०आई० से रंजन त्रिवेदी, रक्षा सिंह आर०आर०टी० डब्लू० एच०ओ०, रमन द्विवेदी, डब्लू०एच०ओ०-एफ०एम० राजेश त्रिपाठी, यू०एन०डी०पी० राकेश यादव, जयंत एवं ब्लॉक की आशा, आंगनबाड़ी, ए०एन०एम० इत्यादि उपस्थित रहे। जनपद के सभी ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों से पल्स पोलियो महाअभियान के सफलता के लिये रैली निकालकर जनमानस में जागरुक किया गया। रैली कार्यकम में ब्लॉक की आशा, आंगनबाड़ी एवं ए०एन०एम० इत्यादि उपस्थित रहे।
जनपद के समस्त ब्लॉकों में 891 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी। जनपद में कुल 284996 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाये जाने का लक्ष्य है। सभी सम्मानित जनता से अपील है कि कल पल्स पोलियो बूथ पर पहुंच कर अपने 0 से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलायें।
ये भी पढ़े- फर्जीवाड़े का खेल खत्म! कानपुर देहात में 39 बार जमानत लेने वाले 2 ‘पेशेवर जमानतदार’ दबोचे
“दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार”



