कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: SP श्रद्धा ने थाना शिवली क्षेत्रांतर्गत ग्राम प्रतापपुर में नवनिर्मित पुलिस सहायता केंद्र का किया उद्घाटन 

उन्होंने भारत सेवा आश्रम के सहयोग की सराहना की तथा सभी से केंद्र के सफल संचालन में सहयोग करने की अपील की। 

शिवली। आज पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिसिंग को और अधिक जन-संवेदनशील, सुलभ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए थाना शिवली क्षेत्रांतर्गत ग्राम प्रतापपुर में श्रीमती शुभा मिश्रा अध्यक्ष (भारत सेवा आश्रम) के सहयोग से नवनिर्मित पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन किया गया।

यह पुलिस सहायता केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने, छोटे-मोटे विवादों का मौके पर निस्तारण करने, महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। यह केंद्र क्षेत्र के ग्रामीणों को थाने तक आने-जाने की असुविधा से मुक्ति प्रदान करेगा तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय रहीं।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित भारत सेवा आश्रम के सदस्यगण व ग्रामवासियों एवं पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस जनता की सेवक है और ऐसे सहायता केंद्रों के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच की दूरी को और कम किया जाएगा। उन्होंने भारत सेवा आश्रम के सहयोग की सराहना की तथा सभी से केंद्र के सफल संचालन में सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में भारत सेवा आश्रम के सदस्यगण, उपजिलाधिकारी मैथा, क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद अलोक कुमार, थाना प्रभारी शिवली  प्रवीन कुमार, अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button