उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

राज्य अध्यापक पुरस्कार से शिक्षकों का मोह भंग

राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन करने की समय सीमा समाप्त हो गई लेकिन जनपद के शिक्षकों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। जिले के परिषदीय विद्यालयों मेें भारी भरकम शिक्षकों की तैनाती है लेकिन राज्य पुरस्कार के लिए शिक्षक आवेदन करने में रुचि लेते नजर नहीं आए।

Story Highlights
  • जनपद से हुए मात्र 13 आवेदन

अमन यात्रा, कानपुर देहात। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन करने की समय सीमा समाप्त हो गई लेकिन जनपद के शिक्षकों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। जिले के परिषदीय विद्यालयों मेें भारी भरकम शिक्षकों की तैनाती है लेकिन राज्य पुरस्कार के लिए शिक्षक आवेदन करने में रुचि लेते नजर नहीं आए। जनपद में कार्यरत करीब 7000 शिक्षकों में से मात्र 13 शिक्षकों ने ही आवेदन किया तमाम कोशिशों के बाबजूद शिक्षकों ने अपने को इसके लिए काबिल नहीं समझा। यह हाल पूरे कानपुर मंडल का है। अगर पूरे प्रदेश में प्रयागराज और आजमगढ़ को छोड़ दें तो सभी जिलों की स्थिति कमोबेश एक जैसी ही है। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए 31 मई तक आवेदन लिए गए थे इससे पहले कई बार बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने अपने स्तर से आवेदन करने के भरसक प्रयास किए पर शिक्षकों में इसे लेकर जागरूकता नहीं आई और न ही इसमें शिक्षकों ने रुचि दिखाई। अब जितने शिक्षकों ने राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन किए हैं कमेटी द्वारा उनमें से तीन सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को चयनित कर राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए नाम भेजा जायेगा।

ये भी पढ़े- जिलाधिकारी नेहा के नेतृत्व में चिकित्सा सुविधाओं के बेहतरी का निरंतर किया जा रहा है प्रयास

इस संदर्भ में कुछ शिक्षकों का कहना है कि ऐसा नहीं है कि शिक्षक योग्य नहीं है उनके पास शिक्षण के अतिरिक्त ढेर सारे विभागीय कार्य हैं जिस समय आवेदन मांगे जा रहे थे उस समय शिक्षक विभागीय कार्यों में अत्यधिक व्यस्त थे कई शिक्षकों की ड्यूटी निकाय चुनाव में तो कई परिवार सर्वेक्षण के कार्य में व्यस्त थे। कुछ शिक्षकों का यह भी कहना है कि राज्य अध्यापक पुरस्कार के आवेदन में इतने अधिक कालम दिए होते हैं कि उनकी फॉर्मेलिटी करने में दिमाग खराब हो जाता है इसके बाद पुरस्कार उसी को मिलता है जिसकी ऊपर तक सेटिंग अच्छी होती है इस कारण आवेदन करना मुनासिब नहीं समझते।
मंडल में 38000 शिक्षक आवेदन मात्र 54 –
कानपुर मंडल में परिषदीय स्कूलों में करीब 38000 शिक्षक कार्यरत हैं जिसमें राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए मात्र 54 शिक्षकों ने ही आवेदन किया है-
कानपुर देहात 7000 में 13 आवेदन


कानपुर नगर 9000 में 9 आवेदन


औरैया 5000 में 9 आवेदन


इटावा 6000 में 9 आवेदन


कन्नौज 5000 में 6 आवेदन


फर्रुखाबाद 6000 में 8 आवेदन


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button