कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर: बिना पंजीकरण चल रहा गौरव मेडिकल सेंटर सीज, एसडीएम के औचक निरीक्षण में हुई कार्रवाई

तहसील नर्वल क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

कानपुर। तहसील नर्वल क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को साढ़ क्षेत्र में संचालित गौरव मेडिकल सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उसे तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। कार्रवाई उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम की मौजूदगी में की गई।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल सेंटर पर संचालनकर्ता गौरव मौजूद मिले, जबकि अस्पताल में कोई चिकित्सक या अन्य स्टाफ मौजूद नहीं था। पूछताछ में गौरव ने स्वयं को फार्मासिस्ट बताया, लेकिन अस्पताल के संचालन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि उक्त मेडिकल सेंटर न तो अस्पताल के रूप में पंजीकृत था और न ही मेडिकल स्टोर का लाइसेंस लिया गया था। जबकि मौके पर मरीजों को भर्ती कर ईलाज करने तथा मेडिकल स्टोर संचालन के पुष्ट साक्ष्य मिले।

जांच के दौरान अस्पताल में किसी भी पंजीकृत डॉक्टर की तैनाती नहीं पाई गई। प्रशासनिक टीम ने मौके पर अभिलेखों और व्यवस्थाओं की जांच की, जिसमें बिना वैध अनुमति के चिकित्सा गतिविधियां संचालित किए जाने की आशंका सामने आई। मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।

उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि बिना पंजीकरण के किसी भी अस्पताल या चिकित्सा संस्थान का संचालन नियमों के विरुद्ध है और इससे आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होता है। ऐसे संस्थानों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अनियमितता पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  मिशन शक्ति 5.0 के तहत कानपुर देहात में महिला पुलिसकर्मियों ने भरी हुंकार, ‘Run for Empowerment’ से दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button