कानपुर देहात

कानपुर मंडल आयुक्त ने भोगनीपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा

जनपद में यमुना नदी में पिछले कई दिनों से बढ़ते जलस्तर के चलते भोगनीपुर व सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, इस मामले में कानपुर मंडल के मंडलायुक्त डॉ0 राजशेखर ने भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया.

पुखरायां,अमन यात्रा। जनपद में यमुना नदी में पिछले कई दिनों से बढ़ते जलस्तर के चलते भोगनीपुर व सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, इस मामले में कानपुर मंडल के मंडलायुक्त डॉ0 राजशेखर ने भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया.

 

ये भी पढ़े-   यमुना और बेतवा नदी में  बढ़ते जल स्तर  के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने यमुना एवं बेतवा नदी का लिया जायजा

इस दौरान उन्होंने नाव पर सवार होकर चपरघटा गांव पहुंच, लोगों को लंच पैकेट वितरित कर उनकी समस्याओं को सुना, इस मौके पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह को आवश्यक आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु जहां निर्देश दिए वही भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार ने बाढ़ प्रभावित गांव में घर गिर जाने के मामले में  व शिक्षण संस्थानों के खराब होने के मामले में मंडलायुक्त से मांग की कि शासन से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए.

ये भी पढ़े-   लापता ऑटो चालक किशोर का शव मिला, मचा हडकम्प

वही इस दौरान पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी भी मौजूद रहे, उन्होंने मंडलायुक्त को अवगत कराया कि  सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस लगातार अपनी नजर रखे हुए हैं, जबकि भोगनीपुर उप जिलाधिकारी दीपाली भार्गव ने मंडलायुक्त को जानकारी देते हुए बताया कि यमुना नदी के जल स्तर बढ़ने से करीब 36 गांव प्रभावित हुए हैं, बाढ़ की विभीषिका के कारण  बिजली व्यवस्था भी अस्त -व्यस्त हुई है, लोग प्रकाश की व्यवस्था वैकल्पिक साधनों से कर रहे हैं.

 

ये भी पढ़े- जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस डेरापुर में सुनी शिकायतें, दिए निर्देश

हालांकि राहत की बात यह नजर आएगी की दोपहर बाद से जलस्तर आंशिक तौर पर घटता दिखाई दिया, लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर निरंतर वर्षा होती रही तो जलस्तर पुनः बढ़ सकता है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व साहब लाल, जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर आदि उपस्थित रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

सीबीएसएसी बोर्ड परीक्षा में कानपुर देहात के बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल के छात्र रहे अब्बल,मेधावियों का किया गया सम्मान

पुखरायां।सोमवार को घोषित सीबीएससी बोर्ड परीक्षा परिणाम में कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे के बीकेएसडी…

14 hours ago

रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाकर ग्रामीणों ने वोट डालने से किया इनकार

राहुल कुमार/झींझक : रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाकर ग्रामीणों ने वोट डालने…

17 hours ago

संविलियन विद्यालय में एडीजी आलोक सिंह ने किया बूथ का निरीक्षण

सतीश कुमार, रनियां,अमन यात्रा। नगर पंचायत रनियां व गांवों में मतदान को लेकर सुबह से उत्साह…

18 hours ago

देश की तरक्की और विकास के लिए युवाओं ने किया मतदान

रनियां। हाथ में आईडी कार्ड और वोटर पर्ची। उत्साह भी था और ललक भी वोटिंग करने…

18 hours ago

दिव्यांगों और बुजुर्गों ने भी दिखाया उत्साह  

रनियां। मतदान में दिव्यांग और बुजुर्ग महिला पुरुष भी पीछे नहीं रहे। इसी कारण पोलिंग…

18 hours ago

This website uses cookies.