हमीरपुर

यमुना और बेतवा नदी में  बढ़ते जल स्तर  के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने यमुना एवं बेतवा नदी का लिया जायजा

यमुना और बेतवा नदी में  बढ़ते जल स्तर  के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने यमुना एवं बेतवा नदी का जायजा लिया तथा बाढ़ से प्रभावित होने वाले विभिन्न स्थलों का जायजा लिया।

हमीरपुर,अमन यात्रा : यमुना और बेतवा नदी में  बढ़ते जल स्तर  के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने यमुना एवं बेतवा नदी का जायजा लिया तथा बाढ़ से प्रभावित होने वाले विभिन्न स्थलों का जायजा लिया।
 इस दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया किया तथा नदियों में और अधिक जलस्तर बढ़ने की संभावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जनपद मुख्यालय के अंडरपास को तत्काल बंद करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए हैं ताकि बाढ़ का पानी  शहर में ना प्रवेश कर सके। उन्होंने बाढ़ से निपटने हेतु सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट  रहने तथा बाढ़ चौकियों पर जरूरत की सभी सामग्री रखने के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान जिलाधिकारी  ने यमुना नदी पुल के आसपास के क्षेत्र  ,कुछेछा , राठ तिराहा के पास की बस्ती,सूरजपुर , पाराओझी आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ एवं जलस्तर का जायजा लिया तथा लोगों से बातचीत कर उन्हें नदी के कैचमेंट एरिया से दूर रहने ,नदी में कोई गतिविधि / आखेट आदि न करने के बारे में जागरूक किया तथा लोगों को बताया कि वह सतर्क रहें तथा अनावश्यक भयभीत ना हो प्रशासन द्वारा उन्हें खाने-पीने ,भोजन, पानी आदि की भी किसी भी प्रकार समस्या नही होने दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी को बाढ़ के संबंध में कोई समस्या आ रही है तो वे कंट्रोल रूम नंबर 05282- 222330 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
 
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी गौरव त्रिपाठी ,जेई पीडब्ल्यूडी अनूप कुमार तथा अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button