कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अज्ञात बुजुर्ग की मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई मौत

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर चौकी के अंतर्गत मलासा रेलवे क्रॉसिंग के निकट बुधवार शाम एक अज्ञात बुजुर्ग की मालगाड़ी की चपेट में आने के चलते मृत्यु हो गई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर चौकी के अंतर्गत मलासा रेलवे क्रॉसिंग के निकट बुधवार शाम एक अज्ञात बुजुर्ग की मालगाड़ी की चपेट में आने के चलते मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर चौकी के अंतर्गत मलासा रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक अज्ञात बुजुर्ग की किसी मालगाड़ी की चपेट में आ जाने के चलते दर्दनाक मृत्यु हो गई।घटना की सूचना स्टेशन अधीक्षक द्वारा जीआरपी पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा आस पड़ोस के लोगों से मृतक के शिनाख्त के प्रयास कराए परंतु शव की अभी शिनाख्त नहीं की जा सकी है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मृतक बुजुर्ग अंडरवियर व बनियान पहने हुए है।जीआरपी चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button