कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जल ही जीवन है चल ही कल है इसे हर हालत में बचाना है : डॉक्टर संजू

राजकीय महाविद्यालय कानपुर देहात की प्राचार्या डॉक्टर संजू ने कहा है कि जल को कल के लिए बचाना आज की आवश्यकता है क्योंकि जल ही जीवन है। प्रोफेसर संजू राजकीय महाविद्यालय अकबरपुर कानपुर देहात द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के समापन पर अपने विचार व्यक्त कर रहीं थीं।

Story Highlights
  • राजकीय महाविद्यालय का एन एस एस शिविर हुआ संपन्न

अमन यात्रा, कानपुर देहात :  राजकीय महाविद्यालय कानपुर देहात की प्राचार्या डॉक्टर संजू ने कहा है कि जल को कल के लिए बचाना आज की आवश्यकता है क्योंकि जल ही जीवन है। प्रोफेसर संजू राजकीय महाविद्यालय अकबरपुर कानपुर देहात द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के समापन पर अपने विचार व्यक्त कर रहीं थीं।

ये भी पढ़े- जिलाधिकारी नेहा  ने स्वच्छताग्रहियों एवं समाजसेवियों को किया सम्मानित

AK1

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सेवा योजना के इस विशेष शिविर का आयोजन महाविद्यालय के निकटतम ग्राम सहजादपुर में संपन्न कराया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर एसी पांडे एवं डॉ संजू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। ज्ञातव्य है कि शिविर के माध्यम से ग्राम वासियों में जहां समाज जीवन के अनेक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील की गई वही जल संरक्षण पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

ये भी पढ़े- डीएम नेहा जैन ने कला उत्सव का किया शुभारंभ, स्टालों का किया अवलोकन

AK2

इस अवसर पर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर अतुल शर्मा, कार्यालय के वरिष्ठ सहायक विवेक तिवारी, सहायक हरि शंकर शर्मा उपस्थित रहे तथा महाविद्यालय के छात्र और छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नीलम मौर्या ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सहभोज का आयोजन किया गया।

Related Articles

AD
Back to top button