कानपुरउत्तरप्रदेश

कानपुर से बोल रहे हैं…अन्नू अवस्थी, अब लखनऊ में करूंगा नेताग‍िरी,जाने उनका प्लान 

कानपुर- अपने मजाकिया अंदाज से दर्शकों को गुदगुदाने वाले अन्नू अवस्थी जल्द शुरू हो रहे शो और भई क्या चल रहा है में नजर आने वाले हैं। चश्मे और कपड़ों के शौकीन अन्नू अवस्थी के पास करीब डेढ़ हजार चश्मे हैं।

लखनऊ,अमन यात्रा : कानपुर से बोल रहे हैं…अन्नू अवस्थी। यह डायलाग सुनते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। अपने मजाकिया अंदाज से दर्शकों को गुदगुदाने वाले अन्नू अवस्थी जल्द शुरू हो रहे शो ‘और भई क्या चल रहा है’ में नजर आने वाले हैं। चश्मे और कपड़ों के शौकीन अन्नू अवस्थी के पास करीब डेढ़ हजार चश्मे हैं। कपड़ों और जूतों की मैचिंग के चश्मे लगाने वाले अन्नू भइया अवधी भाषा को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहे है। दैनिक जागरण से उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।

शो की पूरी शूटिंग लखनऊ में होगी

यह उत्तर प्रदेश का पहला शो है, जिसकी पूरी शूटिंग लखनऊ में ही होगी। यह एक कॉमेडी शो है, जो लोगों को खूब पसंद आएगा। शो मैं बिट्टू कपूर का किरदार निभा रहा हूं, जो कि एक क्षेत्रीय नेता है। लखनऊ दुनियाभर में मशहूर है। यहां मेरा अक्सर आना-जाना लगा रहता है। शहर में मेरे कई रिश्तेदार भी रहते हैं।

 

कानपुर की होली काफी मशहूर है। वहां सात दिनों तक होली खेली जाती है। इस बार काम की वजह से लग रहा है कि होली लखनऊ में ही मनानी पड़ेगी। मेरे आने वाले प्रोजेक्ट में एक बड़ी वेब सीरीज है। इसके  अलावा कुछ टीवी शो में भी बातचीत चल रही है।

लोगों की वजह से फैल रहा कोरोना

न तो लोग मास्क लगा रहे हैं और न ही शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं। मैं सबसे यही कहना चाहूंगा कि आप खुद को सुरक्षित रखें और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें।

युवाओं को यही संदेश देना चाहूंगा कि वो जीवन में एक ही लक्ष्य चुनें और उसी में जी जान लगा दें। सफलता चाहे देर से मिले पर मिलती जरूर है, इसलिए अपने लक्ष्य से न भटकें और निरंतर परिश्रम करते रहें, साथ ही अपने आप को नशे और बुरी संगति से भी दूर रखें।

 

लोग सीखें अवधी भाषा

हमारे यहां से अवधी भाषा विलुप्त होती जा रही है। मैं इसे आगे बढ़ाने पर जोर दे रहा हूं। लोग इसे सुनना तो चाहते हैं, लेकिन बोलना नहीं चाहते। मैं चाहता हूं कि लोग यह भाषा सीखें और जानें, क्योंकि यह हमारे गांव और देश की भाषा है।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button