कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक ने चलाई तबादला एक्सप्रेस
कानपुर देहात में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु रविवार देर रात पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए पुलिस महकमें में फेरबदल कर दिया है।उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है

- पुलिस महकमे में मची खलबली
पुखरायां।कानपुर देहात में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु रविवार देर रात पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए पुलिस महकमें में फेरबदल कर दिया है।उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।मीडिया सेल से प्राप्त सूचना के अनुसार निरीक्षक शीलेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना शिवली स्थानांतरित कर दिया गया है।वहीं निरीक्षक जितेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना अकबरपुर,निरीक्षक अनूप निगम को पीआरओ पुलिस अधीक्षक/प्रभारी मीडिया सेल से पीआरओ पुलिस अधीक्षक/प्रभारी डीसीआरबी तथा उपनिरीक्षक राम अवतार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी मीडिया सेल नियुक्त किया गया है।समस्त को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।



