कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानून व्यवस्था के दृष्टिगत शांति व्यवस्था हेतु पुलिस ने किया पैदल गस्त,ड्रोन से की गई निगरानी

कानपुर देहात में रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है।इसी को लेकर थाना बरौर पुलिस ने कानून व्यवस्था के दृष्टिगत व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बुधवार सुबह कस्बा व क्षेत्र में पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।

Story Highlights
  • अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी
  • माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही : थाना प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी

कानपुर देहात में रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है।इसी को लेकर थाना बरौर पुलिस ने कानून व्यवस्था के दृष्टिगत व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बुधवार सुबह कस्बा व क्षेत्र में पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।थाना प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।सुरक्षा के दृष्टिगत बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया तथा ड्रोन कैमरे से घरों की निगरानी की गई।ई रिक्शा चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर नाबालिंकों को कड़ी चेतावनी दी गई।नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर कार्यवाही की बात कही गई।थाना प्रभारी ने कहा कि घरों में छतों पर पत्थर पाए जाने की स्थित में चिन्हित कर गृहस्वामियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

माहौल बिगाड़ने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।इस मौके पर एस आई अतेंद्र कुमार,एस आई सुरजीत कुमार,यशवीर समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button