कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस ने किया पैदल गस्त, कराया सुरक्षा का अहसास
पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत व शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य हेतु गुरुवार को थाना गजनेर पुलिस ने कस्बागस्त कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई वहीं अराजकतत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की बात कही गई

- कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा बर्दास्त : थाना प्रभारी प्रवीण कुमार
अमन यात्रा ब्यूरो,पुखरायां।पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत व शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य हेतु गुरुवार को थाना गजनेर पुलिस ने कस्बागस्त कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई वहीं अराजकतत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की बात कही गई।गजनेर कस्बे में गुरुवार शाम थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने हमराहियों संग पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।इस दौरान रास्ते से गुजरने वाले संदिग्धों से पूंछतांछ की गई तथा उन्हें कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया।साथ ही दोपहिया व चार पहिया वाहनों की सघन तलाशी ली गई।थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस की मदद करें व कानून का पालन करें।उन्होंने लोगों के कहा कि अगर कस्बे में कोई व्यक्ति संदिग्ध रूप से घूमता नजर आए तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा सके।कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध पुलिस कठोर कार्यवाही करेगी।इस मौके पर एसएसआई अतेंद्र कुमार,हेड कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल विकास,चौकी प्रभारी ग्रोथ सेंटर जसवीर समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



