कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस महकमें में किया गया फेरबदल

कानपुर देहात जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने निरीक्षकों/उपनिरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया है।उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने निरीक्षकों/उपनिरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया है।उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा को प्रभारी वीआईपी/चुनाव सेल से हटाकर प्रभारी यूपी 112 नियुक्त किया गया है। वहीं निरीक्षक रामगोविन्द मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक रूरा से वीआईपी/चुनाव सेल भेजा गया है।

निरीक्षक प्रयाग नारायण बाजपेई को प्रभारी यूपी 112 से प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ,निरीक्षक आदेश चंद्र को प्रभारी मॉनिटरिंग सेल के अतिरिक्त विशेष जांच प्रकोष्ठ से प्रभारी मॉनिटरिंग सेल तथा उपनिरीक्षक जयप्रकाश शर्मा को पुलिस लाइन से हटकर रूरा थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समस्त निरीक्षकों,उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button