उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात: रसूलाबाद में महिला सीढ़ियों से गिरकर घायल,भेजा गया जिला अस्पताल
इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह बुरी तरह घायल हो गईं।

कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला को रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
महिला की पहचान राना इटाहा निवासी हरिश्चंद्र की पत्नी राजाबेटी के रूप में हुई है राजाबेटी गुरुवार सुबह सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की जानकारी होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद ले गए।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सक ब्रजेश ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात : रनिया गाँव में मधुमक्खियों के हमले से किसान गंभीर,भेजा गया अस्पताल



