कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस: 37 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण

एडीएम न्यायिक दिग्विजय सिंह ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम न्यायिक दिग्विजय सिंह ने जनसमस्याओं को सुना।इस अवसर पर कुल प्राप्त 37 शिकायतों में से 05 का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।

गौरतलब हो कि शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का अवकाश होने के चलते सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।भोगनीपुर तहसील में दूरदराज के गांवों से कुल 37 फरियादी अपनी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे।जिनमें सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित दर्ज कीँ गईं।एडीएम न्यायिक दिग्विजय सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना।05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कराया गया तथा शेष शिकायतों के समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।

एसडीएम देवेंद्र सिंह ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का अधिकारी,कर्मचारी समय रहते,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।इस कार्य में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा।इस मौके पर तहसीलदार जितेंद्र सिंह,नायब तहसीलदार सूर्यप्रकाश,खंड विकास अधिकारी मलासा संजय कन्नौजिया,खंड विकास अधिकारी अमरौधा विश्राम सिंह,अवर अभियंता पुखरायां रामरूप बिंद,चिकित्साधिकारी डॉक्टर गिरिराज समेत अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 


ये भी पढे-  भारत में गहराता शैक्षिक विभाजन: नागरिक बनाने की जगह ग्राहक बना रही बाजारवादी शिक्षा


 

Related Articles

AD
Back to top button