उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

गांव के बाहर तालाब में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर बुधवार को गांव के बाहर तालाब में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।सूचना पर पुलिस तथा फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

पुखरायां।कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर बुधवार को गांव के बाहर तालाब में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।सूचना पर पुलिस तथा फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव का है।यहां पर बुधवार को गांव के बाहर तालाब में एक युवक का शव मिला।घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।आस पड़ोस के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला।

फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए गए।शव की शिनाख्त रईस पुत्र अब्दुल रसीद निवासी ग्राम बारा थाना अकबरपुर के रूप में कर सूचना परिजनों को भेजी गई।सूचना मिलने पर परिजनों में कोलाहल मच गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button