कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

किशनपुर में नवकांति समिति ने लगाया हैंडपंप, जरूरतमंदों को मिलेगी राहत

रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के किशनपुर में रविवार को नवकांति समिति द्वारा लगाए गए हैंडपंप का समाजसेवी सर्वेश संखवार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर समिति की उपलब्धियों के बारे में भी बताया गया।

Story Highlights
  • समाजसेवी सर्वेश संखवार ने किया उद्घाटन, समिति की उपलब्धियों पर डाला गया प्रकाश

कानपुर देहात: रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के किशनपुर में रविवार को नवकांति समिति द्वारा लगाए गए हैंडपंप का समाजसेवी सर्वेश संखवार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर समिति की उपलब्धियों के बारे में भी बताया गया।

उद्घाटन समारोह में नवकांति समिति के हरिओम त्यागी ने कहा कि समिति भारत के कई राज्यों में सामाजिक कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि समिति जरूरतमंदों को पानी, बिजली, शिक्षा, सिलाई प्रशिक्षण और वृद्धा आश्रम जैसी सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध करा रही है। यह सभी कार्य समिति के निदेशक कांतिलाल के सहयोग से संचालित किए जा रहे हैं।

सर्वेश संखवार ने हैंडपंप के उद्घाटन के बाद समिति के कार्यों की सराहना की और कहा कि यह जरूरतमंद लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। इस अवसर पर कमलेश कुमार, संतोष कुमार, शिवकुमार, भोला मुखिया, सुमन सहित लगभग पचास महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे।

Related Articles

AD
Back to top button