उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

किशोरपुर में होली मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब

कानपुर देहात के मलासा विकासखंड के किशोरपुर गांव स्थित पुष्कर मैरिज लॉन में रविवार को इंजिनियर निखिल सचान के सानिध्य में भव्य होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह उत्साह,उमंग और सामाजिक एकता के साथ सम्पन्न हुआ

Story Highlights
  • मेधावियों को मिला सम्मान
  • कैबिनेट मंत्री समेत विभिन्न दलों के नेता रहे मौजूद

पुखरायां।कानपुर देहात के मलासा विकासखंड के किशोरपुर गांव स्थित पुष्कर मैरिज लॉन में रविवार को इंजिनियर निखिल सचान के सानिध्य में भव्य होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह उत्साह,उमंग और सामाजिक एकता के साथ सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान,पूर्व विधायक विनोद कटियार,समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा,जिला पंचायत अध्यक्ष कानपुर ग्रामीण स्वप्निल वरुण,जिलाध्यक्ष भाजपा रेणुका सचान,चेयरमैन प्रतिनिधि पुखरायां करुणाशंकर दिवाकर,जिला पंचायत सदस्य संजय सचान,पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी वीरसेन यादव,समाजसेविका निहारिका सिंह समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।रंगों और होली गीतों पर जनप्रतिनिधियों ने जमकर नृत्य किया।जिससे कार्यक्रम में विशेष ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल,इंटरमीडिएट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल मेधावियों का सम्मान किया गया।मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान,इंजीनियर निखिल सचान,पूर्व विधायक विनोद कटियार,समाजसेविका निहारिका सिंह समेत विशिष्ट अतिथियों ने मेधावियों का प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंटकर उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।जिसमें अनूप कटियार,सुमनलता,हेमंत पांडेय,सुमन शुक्ला,ओमप्रकाश पाठक,दुर्गा बाजपेई,धीरज सिंह चंदेल,श्रवण शुक्ला इत्यादि कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को रोमांचित कर दिया।सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि यह त्यौहार आपसी द्वेष और मतभेद भुलाकर एक दूसरे को रंगो में रंगने का संदेश देता है।उन्होंने कहा कि होली हमें समाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देती है।पूर्व विधायक विनोद कटियार ने कहा कि होली मिलन कार्यक्रम समाज के विविध रंगों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है।रंगों का यह उत्सव मानवता,सौहाद्र और भाईचारे का प्रतीक है।इंजीनियर निखिल सचान ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है।शिक्षित समाज से ही देश का विकास संभव है।समाज के विकास के लिए एकता बहुत जरूरी है।समाज वही जिसमें सब समाहित हो जाए।हमें अपनी संस्कृति को बनाए रखना होगा और आगे बढ़ाना होगा।हमें अपने समाज के लोगों को जागरूक करना होगा और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना होगा।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक महेंद्र पाल ने किया।इस मौके पर डॉक्टर सोनेलाल सचान,इंजीनियर राकेश कुमार सचान,इंजीनियर प्रतीक सचान,विमल कांत,लव कुमार,सौरभ सचान,अनिल कुमार,गणेश सचान,सियाराम काका,शिक्षक चंद्रपाल सचान,डॉक्टर जनमेजय सचान,अरविंद कुमार,नागेश सचान,बलराम सचान,विमल सचान लालू,अवधेश सचान,मुन्नू सचान समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button