कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

किशोरी ने युवक पर लगाया चार पांच माह से जबरन दुष्कर्म का आरोप,किशोरी हुई गर्भवती

कानपुर देहात में मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ चार,पांच माह से एक युवक द्वारा जबरन दुष्कर्म करने से किशोरी गर्भवती हो गई।

संदलपुर। कानपुर देहात में मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ चार,पांच माह से एक युवक द्वारा जबरन दुष्कर्म करने से किशोरी गर्भवती हो गई।रविवार को मंगलपुर पुलिस ने पिता की तहरीर पर युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण हेतु भेजा है।

थाना मंगलपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने बताया कि उसके पड़ोसी जबरन उसकी नाबालिग पुत्री को अश्लील हरकतें कर परेशान कर रहे हैं। जिसका उलहना उनके घर पर दिया तो गाली गलौज कर भगा दिया।आरोप है कि उसकी बेटी ने 17 मार्च को अपनी मां को बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है,तो उसकी मां उसे इलाज कराने के वास्ते सीएचसी हवासपुर लेकर गई।जहां नर्स ने उसे गर्भवती बताया।

पीड़िता किशोरी का आरोप है कि युवक चार माह से घर पर आकर डरा धमकाकर कर दुष्कर्म कर रहा था।थानाध्यक्ष मंगलपुर संजय गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता किशोरी को डाक्टरी परीक्षण हेतु भेजा है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button