कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी विजय को किया गिरफ्तार

मंगलपुर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक थाना मंगलपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के द्वारा पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया था कि 17 सितंबर की दोपहर उसकी नाबालिग पुत्री खेत में चारा लेने गई थी।

झींझक: मंगलपुर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक थाना मंगलपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के द्वारा पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया था कि 17 सितंबर की दोपहर उसकी नाबालिग पुत्री खेत में चारा लेने गई थी।

तभी गांव के ही विजय ने मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था और मेरी बेटी को आरोपी के द्वारा धमकाया गया कि किसी को कुछ भी बताया तो जान से मार देंगे, इसी मामले में पीड़िता की मां ने तहरीर पर पुलिस ने 20 सितंबर को  आरोपी के खिलाफ पाक्सो एससी /एसटी के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी, जिसे मंगलपुर पुलिस ने रविवार को प्रेस नोट जारी कर बताया कि लक्ष्मणपुर पिलख देशी शराब ठेका तिराहा से गिरफ्तार किया है।

मंगलपुर थाने के अपराध निरीक्षक रजनीश कुमार ने बताया उप निरीक्षक कुलदीप सिंह तोमर, हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल खजान सिंह ने आरोपी विजय शुक्ला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Related Articles

AD
Back to top button