कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
किशोर बोला दीदी कुछ देर में आता हूं तबसे लापता, पढ़े पूरी खबर
शिवली कस्बा निवासी एक किशोर स्कूल से घर आकर अपनी बहन से कुछ देर बाद आने की बात कहकर घर से निकल गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। शिवली कस्बा निवासी एक किशोर स्कूल से घर आकर अपनी बहन से कुछ देर बाद आने की बात कहकर घर से निकल गया।
शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों ने देर शाम शिवली कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवली कस्बे के शिवाजी नगर निवासी विनोद कुमार का पुत्र वीवीआईपी स्कूल चौबेपुर में शिक्षा ग्रहण करने जाता है।वहां से वापस आने के बाद घर पहुंचकर अपने बैग को रखकर कुछ देर बाद वापस आने की बात कहकर चला गया।
काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।परंतु अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है।पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।कोतवाल शिवनारायण सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।किशोर की तलाश कराई जा रही है।



