कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिले के अंदर तबादले की अब भी बाट जोह रहे बेसिक शिक्षक

बेसिक शिक्षा विभाग में जिले के अंदर तवादलों व समायोजन की वाट जोह रहे शिक्षकों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। इस महीने के आखिर तक तवादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल खोला जा सकता है।

Story Highlights
  • जनपद के अंदर ब्लॉक परिवर्तन के लिए शिक्षकों में फिर जगी आस
  • 27 जुलाई को जारी हो चुका है स्थानांतरण के लिए आदेश 

कानपुर देहात,अमन यात्रा :   बेसिक शिक्षा विभाग में जिले के अंदर तवादलों व समायोजन की वाट जोह रहे शिक्षकों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। इस महीने के आखिर तक तवादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल खोला जा सकता है।मेरिटोरियस रिजर्व कैटिगरी ( एमआरसी ) के शिक्षकों की स्कूल आवंटन हेतु काउंसलिंग 15 और 16 सितंबर को पूरी हो जाएगी। इसके बाद शिक्षकों के लिए तवादले की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। विभाग ने करीब छह साल बाद स्थानांतरण नीति तय की है लेकिन शिक्षकों की मुराद पूरी होती दिख नहीं रही है। बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय अध्यापकों का जिले के अंदर स्थानांतरण व समायोजन ऑनलाइन करने के लिए 27 जुलाई को आदेश जारी कर चुका है। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने आदेश दिया था कि 10 दिन में पोर्टल शुरू किया जायेगा लेकिन मेरिटोरियस रिजर्व कैटेगरी एमआरसी शिक्षकों के स्कूल आवंटन की वजह से प्रक्रिया रुकी हुई है। आज से इन शिक्षकों की भी काउंसलिंग हो रही है। इससे साफ है कि विभाग विद्यालयों में शिक्षक व छात्र अनुपात सही करना चाहता है क्योंकि जिन स्कूलों में इन शिक्षकों का आवंटन होगा वहां तबादलों में शिक्षक नहीं भेजे जाएंगे।

ये भी पढ़े-  हाई अलर्ट: राहत आयुक्त कार्यालय राजस्व विभाग ने मौसम को लेकर जारी की चेतावानी

ज्ञात हो कि नि:शुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम आरटीई 2009 के मानक के आधार पर ही शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों के तबादले होंगे। तबादले में विद्यालय के सरप्लस शिक्षकों को ही विकल्प देने का मौका मिलेगा। ये शिक्षक विभाग की ओर से तय स्कूलों में से 25 का विकल्प दे सकेंगे। अन्य शिक्षकों का न तबादला होगा और न ही आवेदन ही कर सकते हैं। यानी एक ही जिले में यदि पति व पत्नी शिक्षक के रूप में तैनात हैं और वे दोनों सरप्लस सूची में नहीं है तो तबादला नहीं पा सकेंगे। सरप्लस सूची में होने पर ही तबादला विभाग की ओर से चिन्हित स्कूलों में ही होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button