जालौनउत्तरप्रदेश

सार्वजनिक तालाब पर टट्टर लगाने से पशुओं को नहीं मिल पा रहा पानी

विकास खंड के ग्राम लौना में सार्वजनिक तालाब है। तालाब में पानी भरा हुआ है। गर्मी के मौसम में तालाब के पानी से पशु प्यास बुझाते है।

जालौन(उरई)। विकास खंड के ग्राम लौना में सार्वजनिक तालाब है। तालाब में पानी भरा हुआ है। गर्मी के मौसम में तालाब के पानी से पशु प्यास बुझाते है। तालाब पर कुछ लोगों द्वारा टट्टर लगा लिया है जिसके कारण पशुओं को पानी नहीं मिल पा रहा है। कोतवाली क्षेत्र लौना निवासी मोन्टी अवस्थी पुत्र नरेश चन्द्र ने बताया कि उनके गांव में सार्वजनिक तालाब है। गर्मी में तालाब के पानी से पशु प्यास बुझाते है। गांव के महेश चन्द्र, राजेश सिंह, रंग सिंह आदि ने तालाब के आसपास टट्टर लगा दिये हैं। टट्टर लगाने के कारण गांव के पशुओं को पानी की दिक्कत हो गयी। ग्रामीण ने एस डी एम से तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है जिससे तालाब के पानी से पशुओं को पेयजल मिलता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button