कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अलग- अलग रोगों से पीड़ित 158 मरीजों को मिला उपचार

मलासा विकासखंड के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग-अलग रोग से पीड़ित कुल 108 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।

Story Highlights
  • प्रभारी चिकित्साधिकारी ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग-अलग रोग से पीड़ित कुल 108 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई। वहीं देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भव के तहत स्वास्थ्य मेले में अलग अलग रोग से पीड़ित 158 मरीजों का उपचार किया गया तथा 24 बुखार से पीड़ित मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा वितरित की गई।

photo 12 1 4

रविवार को विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 42 मरीजों का उपचार चिकित्साधिकारी डॉ शशि की देखरेख में किया गया तथा उन्हे निशुल्क दवा वितरित की गई। मलासा में 32 तथा जरसेन में 36 मरीजों का उपचार प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास तथा डॉक्टर सौरभ सचान की देखरेख में किया गया।वहीं देवीपुर सीएचसी में आयुष्मान भव के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।

photo 14 1 4

जहां अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 158 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा वितरित की गई तथा 24 मरीजों में वायरल के लक्षण पाए जाने पर उनका उपचार कर दवा वितरित की गई। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए। उन्होंने मौसम परिवर्तन के चलते लोगों को बीमारी के प्रति एहतियात बरतने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात कही।

photo 13 1 5

इस मौके पर डॉक्टर राकेश कुमार,डॉक्टर संगीता,फार्मासिस्ट अनिल कुमार,त्रिलोकी नाथ, एलटी योगेंद्र सिंह,शशांक कुमार,प्रबुद्ध सेन,संजीव कुमार,आनंद कुमार,फार्मासिस्ट सुधीर कुमार,त्रिलोकी नाथ,राम प्रताप,फहीम,संगिनी ललिता, रीता,सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button