उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कुलपति के इस्तीफ़े से पहले कराई गई “वस्तु विषय विशेषज्ञ” भर्ती पर उठे सवाल, एनएसयूआई ने की उच्च स्तरीय जाँच की माँग

चन्द्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर में कुलपति डॉ. आनन्द कुमार सिंह द्वारा अपने त्यागपत्र से पूर्व कराई गई “वस्तु विषय विशेषज्ञ” भर्ती अब विवादों में घिर गई है। छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) ने इस भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे संदेहास्पद बताया

कानपुर।चन्द्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर में कुलपति डॉ. आनन्द कुमार सिंह द्वारा अपने त्यागपत्र से पूर्व कराई गई “वस्तु विषय विशेषज्ञ” भर्ती अब विवादों में घिर गई है। छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) ने इस भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे संदेहास्पद बताया है।

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कुलपति महोदय ने विश्वविद्यालय से अपने प्रस्थान से ठीक पहले हड़बड़ी में भर्ती प्रक्रिया पूरी कराई, जिससे पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लग गया है। संगठन का कहना है कि चयन प्रक्रिया में कई अनियमितताएँ और प्रक्रियागत खामियाँ देखने को मिली हैं।

एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष सौरभ सौजन्य ने बताया कि संगठन ने इस पूरे मामले की शिकायत करते हुए कुलाधिपति महोदया से उच्च स्तरीय जाँच की माँग की है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में खामियाँ पाई जाती हैं, तो पूरी भर्ती प्रक्रिया को तत्काल निरस्त किया जाए।

सौरभ सौजन्य ने कहा कि विश्वविद्यालय में पारदर्शिता और योग्यता आधारित चयन सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो छात्र संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।

Related Articles

AD
Back to top button