कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या पर आधारित जिला स्तरीय प्रशिक्षण डायट में संपन्न

डायट प्राचार्य राजू राणा के निर्देशन में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या पर आधारित ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पुखरायां कानपुर देहात के सभागार में हुआ।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां।डायट प्राचार्य राजू राणा के निर्देशन में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या पर आधारित ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पुखरायां कानपुर देहात के सभागार में हुआ। इस प्रशिक्षण में संदर्भ दाता के रूप में सीमैट प्रयागराज से प्रशिक्षित संदर्भ दाता डयट मेंटर अरुण कुमार एसआरजी संत कुमार दीक्षित अजय कुमार गुप्ता एवं अनंत त्रिवेदी रहे।

IMG 20231217 WA0006

प्रथम सत्र में डायट मेंटर अरुण कुमार द्वारा पांच दिवस के प्रशिक्षण के समेकन की रूपरेखा साझा की गई। द्वितीय सत्र में एसआरजी संत कुमार दीक्षित ने सत्र 2023 24 हेतु नवीन रणनीतियों को साझा किया। एसआरजी अजय कुमार गुप्ता ने विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण की रणनीतियां समझाईं।

एसआरजी अनन्त त्रिवेदी ने बताया कि एक संदर्भदाता के रूप में आवश्यक गुण जैसे धैर्यवान विनम्र गतिविधियां करने में सक्षम विषय का ज्ञान होना आदि आवश्यक रहता है। पांचवें दिन सभी विकासखंड के संदर्भ दाताओं से एक-एक सत्र पर प्रस्तुतीकरण का अभ्यास भी कराया गया। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षक एआरपी अजय प्रताप रवि द्विवेदी सुमित सचान अभिषेक गुप्ता विमल चन्द्राकर विवेक पाल कन्हैयालाल मुकेश दिवाकर मो समी रूचिर मिश्र आदिउपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button