केमकैड साफ्टवेयर कार्यशाला में प्रतिभागियों ने समझा हीट-एक्सचेंजर के सैद्धांतिक पहलू

जून की तपती दोपहरी में ठंडक की शीतलता का एहसास कराने वाली वातानुकूलित व्यवस्था जैसी तमाम विधाओं के बारें में आज छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में चल रही केमकैड सॉफ्टवेयर कार्यशाला विस्तार से बताया गया।

कानपुर,अमन यात्रा। जून की तपती दोपहरी में ठंडक की शीतलता का एहसास कराने वाली वातानुकूलित व्यवस्था जैसी तमाम विधाओं के बारें में आज छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में चल रही केमकैड सॉफ्टवेयर कार्यशाला विस्तार से बताया गया। समन्वयक डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने हीट-एक्सचेंजर के सैद्धांतिक पहलुओं से अवगत कराते हुए इसकी हमारे जीवन में उपयोगिता पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये।
इसमें छात्रों को हीट एक्सचेंजर के विभिन्न प्रकार व उनकी डिजाइन से संबंधित आवश्यक गणना का सॉफ्टवेयर की मदद से अभ्यास कराया गया। हीट एक्सचेंजर डिजाइन में मुख्यतः डबल पाइप हीट एक्सचेंजर एवं शेल एंड ट्यूब हीट एक्सचेंजर की आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। छात्रों ने सरफेस एरिया, ऊर्जा ह्रास, ट्यूब अरेंजमेंट, हीट ड्यूटी के बारे में गणना की। लाइसेंस सॉफ्टवेयर के वैकल्पिक रूप में वेब साइट पर उपल्बध कुछ निःशुल्क सिमुलेशन सॉफ्टवेयर जैसे डीडब्ल्यू सिम व अन्य सॉफ्टवेयर के बारे में भी जानकारी साझा की गई।
डीडब्ल्यू सिम सॉफ्टवेयर के उपयोग को इंडस्ट्रियल प्राब्लम के उदाहरण लेकर समझाया गया। विभाग में स्थित यूनिट ऑपरेशन प्रयोगशाला में उपकरणों को चलाकर फ्लूइड मैकेनिक्स, हीट व मास ट्रांसफर के प्रथम सिद्धांतों को समझाया गया। कार्यशाला में डॉ. अभिषेक कुमार चंद्रा, डॉ. विनय कुमार सचान, डॉ. प्रवीण भाई पटेल व तकनीकी सहायक नरेंद्र कुमार शर्मा एवं अमिताभ सिंह, तथा अनेक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

13 hours ago

रसूलाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबोचा

कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज,…

14 hours ago

कानपुर देहात: पुलिस भर्ती प्रशिक्षण की तैयारियां अंतिम चरण में, एसपी ने किया निरीक्षण

कानपुर देहात,: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 के अंतर्गत चयनित रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की…

14 hours ago

बिजाहरा का लाल अमर हुआ: सूबेदार गुरुशरण को नम आँखों से दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात,: कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र का बिजाहरा गांव आज अपने एक वीर…

14 hours ago

कानपुर देहात में 19 जून को 50 ओपन जिम का होगा शुभारंभ: स्वस्थ जीवन शैली को मिलेगा बढ़ावा

कानपुर देहात।  कानपुर देहात के ग्रामीणों के लिए एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली का…

19 hours ago

कानपुर देहात में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर हिंसक झड़प

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कस्बा संदलपुर में एक विवादित जमीन पर निर्माण…

2 days ago

This website uses cookies.