कैंटीन, साइकिल स्टैंड एवं दुकान संख्या एक की नीलामी हेतु करे प्रतिभाग
भोगनीपुर तहसील परिसर में कर्मचारियों,अधिवक्ताओं एवं वादकारियों की सुविधा हेतु कैंटीन,साइकिल स्टैंड एवं दुकान संख्या एक की वित्तीय वर्ष 2023.24 की सार्वजनिक नीलामी दिनांक 20.04.2023 को समय 11 बजे नायब तहसीलदार भोगनीपुर की उपस्थिति में की जायेगी

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील परिसर में कर्मचारियों,अधिवक्ताओं एवं वादकारियों की सुविधा हेतु कैंटीन,साइकिल स्टैंड एवं दुकान संख्या एक की वित्तीय वर्ष 2023.24 की सार्वजनिक नीलामी दिनांक 20.04.2023 को समय 11 बजे नायब तहसीलदार भोगनीपुर की उपस्थिति में की जायेगी.
ये भी पढ़े- किसी उम्मीदवार के व्यक्तिगत जीवन से सम्बन्धित पहलुओं पर आलोचना नही की जाए : जेपी गुप्ता
यह जानकारी उपजिलाधिकारी भोगनीपुर महेंद्र कुमार ने गुरुवार को दी है। उपजिलाधिकारी भोगनीपुर महेंद्र कुमार ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि भोगनीपुर तहसील परिसर में कर्मचारियों,अधिवक्ताओं एवं वादकारियों की सुविधा हेतु कैंटीन, साइकिल स्टैंड, एवं दुकान संख्या एक की वित्तीय वर्ष 2023-24 की सार्वजनिक नीलामी दिनांक 20.04.2023 को समय 11 बजे नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी की मौजूदगी में की जायेगी। इस हेतु बोलीदाता नायब तहसीलदार भोगनीपुर के समक्ष जमानत राशि 5000 /रू जमा कर नीलामी बोली में भाग ले सकते हैं तथा नीलामी ग्रहिता द्वारा उक्त संचालन नीलामी शर्तों के अनुसार करना होगा।



