बॉलीवुड

कैटरीना कैफ की नई हॉरर कॉमेडी फिल्म की शूटिंग हुई शुरू

कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए खूबसूरत फोटोज लगातार शेयर करती रहती हैं. उनकी फैन फॉलोइंग काफी अधिक है.

फ़ोन बूट
फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी कर रहे हैं प्रोड्यूस

इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं. शनिवार को सिधवानी ने इंस्टाग्राम पर क्लैपरबोर्ड की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “ये बहुत अद्भूत होने वाला है. मैं इसे अपने बोन्स में महसूस कर सकता हूं. फोन भूत स्टार्ट टुडे. गुरमीत सिंह, सिद्धांत चतुवेर्दी, कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर, फरहान अख्तर, एक्सल मूवीज.” इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है.

 


 

 

ऐसी होगी फिल्म की स्टोरी

साल 2021 में रिलीज होने वाली इस फिल्म को बनाने का ऐलान बीते जुलाई में किया गया था. इस फिल्म की पूरी कहानी कैटरीना कैफ, सिद्धांत और इशान के चारों ओर घूमती है. ये लोग इस फिल्म में भूत को पकड़ते नजर आएंगे. जिस तरह की इस फिल्म की स्क्रिप्ट है, उससे एक बात तो साफ है कि यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर होगी. कैटरीना कैफ फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं.

Related Articles

AD
Back to top button