कानपुर देहात

कैबिनेट मंत्री की अगुवाई में सम्पन्न हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा चौपाल

विकसित भारत संकल्प यात्रा चौपाल का आयोजन शनिवार को कैबिनेट मंत्री की अगुवाई में भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के गुरगांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में किया गया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। विकसित भारत संकल्प यात्रा चौपाल का आयोजन शनिवार को कैबिनेट मंत्री की अगुवाई में भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के गुरगांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही इनका लाभ लेने के प्रेरित किया गया।शविवार को तहसील क्षेत्र के गुरगांव ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत चौपाल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने अपने अपने स्टॉल लगाकर लाभार्थियों को केंद्र की मोदी तथा प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने सरकार से संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के नागरिकों तक पहुंचाने और उसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया है।विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले की सभी ग्राम ग्राम पंचायतों में आयोजित की जा रही है।

इस यात्रा के माध्यम से सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जा रही है।साथ ही गांव सभाओं में विभागों के अधिकारी कैंप करके योजनाओं का लाभ लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं।चेयरमैन प्रतिनिधि करुणाशंकर दिवाकर ने कहा कि 2024 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।प्रत्येक ग्राम पंचायत में यह यात्रा पहुंचेगी।उन्होंने प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास,सबका विश्वास व सबका प्रयास का जिक्र किया।कहा कि सबके प्रयास से सभी का विकास हो।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि 2047 तक देश को  विकसित राष्ट्र बनाना है।सभी का प्रयास होगा तभी देश आत्मनिर्भर बन पाएगा।भारत से गरीबी को भगाना ही प्रधानमंत्री का सपना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का फूलमाला पहनाकर एवम अंगवस्त्र भेंटकर उनका सम्मान किया गया तथा लाभार्थियों को योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।इस मौके पर जिला मंत्री डिंपल  सचान,विधान सभा संयोजक सूर्य प्रताप तन्नू संखवार,मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सचान,जिला संयोजक शिवप्रसाद मिश्रा,मंडल महामंत्री दीपक सेन,मंडल उपाध्यक्ष पंकज सचान,ज्ञानेंद्र सचान,संतोष सविता,खंड विकास अधिकारी संजू सिंह,एडीओ पंचायत आदित्य कुमार शुक्ला,प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास,ग्राम प्रधान रामकिशोर,पंचायत सचिव जिज्ञासु मिश्रा,सहायक तकनीकी कृषि सुमित कुमार सहित बड़ी तादात में महिलाएं,पुरुष मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अहमदाबाद प्लेन दुर्घटना को लेकर मृतकों के प्रति व्यापारियों की ओर से श्रद्धांजलि सभा की गई आयोजित कैंडिल जलाकर रखा 2 मिनट का मौन

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। उ०प्र० उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय हाईवे सर्विस रोड…

19 minutes ago

विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रस्तावित धरना स्थगित

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी…

45 minutes ago

एमएलसी अरुण पाठक ने यूपी में जारी भीषण गर्मी और तपिश को देखते हुए शिक्षकों की छुट्टियां बढ़ाए जाने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

सुशील त्रिवेदी, कानपुर। उन्नाव स्नातक खंड क्षेत्र से एमएलसी अरुण पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 hours ago

ट्रैफिक अलर्ट: कानपुर देहात में पुलिस भर्ती समारोह के लिए भारी वाहनों का मार्ग बदला

कानपुर देहात– उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों और सड़क एवं परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों के…

23 hours ago

कानपुर देहात: प्रेम और साथ का अनूठा अंत, 5 मिनट के अंतराल पर बुजुर्ग दंपति की मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…

2 days ago

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर,युवक की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…

2 days ago

This website uses cookies.