कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कई गांवों को जोड़ने वाले चौड़ीकरण मार्ग का किया भूमिपूजन व शिलान्यास

भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 25 से चांदपुर मलासा,देवीपुर कैलई से बरौर होते हुए बल्हरामऊ तक 26.50 किलोमीटर सड़क मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन व शिलान्यास रविवार को देवीपुर कस्बे में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान तथा जिलाध्यक्ष द्वारा किया गया।

अमन यात्रा, पुखरायां। भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 25 से चांदपुर मलासा,देवीपुर कैलई से बरौर होते हुए बल्हरामऊ तक 26.50 किलोमीटर सड़क मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन व शिलान्यास रविवार को देवीपुर कस्बे में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान तथा जिलाध्यक्ष द्वारा किया गया।

FB IMG 1697384689867

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में सड़कों की हालत को देखते हुए लगातार सुधार का क्रम जारी है।रविवार को कैबिनेट मंत्री राकेश सचान तथा जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ल ने चांदपुर से बल्हरामऊ तक 26.50 किलो मीटर मार्ग चौड़ीकरण हेतु देवीपुर में भूमिपूजन व शिलान्यास किया।

मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क के माध्यम से गांव व कस्बों में विकास पहुंच रहा है।क्षेत्र को विकसित करना है।इसके लिए जरूरी है कि सड़क का निर्माण हो।इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में किसी प्रकार की हीलाहवाली,लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी।कही पर कोई दोषी मिलता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।

FB IMG 1697384695988

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान,पूर्व जिला मंत्री सत्यम सिंह,मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सचान,पंकज सचान,शिव प्रसाद मिश्रा,राजेश अवस्थी,जितेंद्र सिंह गुड्डन,महेश संखवार,दीपक सेन,हर्ष अवस्थी,नवनीत दीक्षित,अक्षय,गुड्डू सहित बूथ अध्यक्ष,सेक्टर प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button