कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कैलई गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

मलासा विकासखंड के कैलई गांव में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई

Story Highlights
  • स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के कैलई गांव में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को एडीओ पंचायत की अध्यक्षता में विकासखंड के कैलई गांव पहुंची। इस अवसर पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यहां पर सरकारी विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग,स्वच्छ भारत मिशन,पीएम उज्जवला योजना,जल जीवन मिशन,समाज कल्याण,बड़ौदा यूपी बैंक,टीकाकरण इत्यादि विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।एडीओ आईएसबी मूलचंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की दिक्कतों के समाधान के लिए प्रत्येक पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

photoi 18

एडीओ पंचायत आदित्य कुमार शुक्ला ने केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिक्षा,स्वास्थ्य,समाज कल्याण राजस्व,बिजली,जल शक्ति,मछली पालन,वेटनरी विभाग की योजनाओं के बारे में जागरूक कर लोगों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

photo 17 1 1

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह चौहान,ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान,खंड विकास अधिकारी कुमारी संजू सिंह,खंड प्रेरक अश्वनी त्रिवेदी,पंचायत सचिव प्राची सचान,विधान सभा संयोजक विकसित भारत संकल्प यात्रा तन्नू संखवार,पशुधन प्रसार अधिकारी सुधीर कुमार यादव,शाखा प्रबंधक बड़ौदा यूपी बैंक सर्वेश कुमार,नीरज सचान,नवनीत सचान,सीएचओ संध्या,रूमी सचान,संगिनी ललिता,आशा अनीता,उषा,सीता,हेमलता, कल्पना,ललित कुमारी,पुष्पा,गीता,ऊषा,ग्राम प्रधान सुधा देवी,प्रधान प्रतिनिधि बीनू,लेखपाल रिचा शर्मा,तकनीकी सहायक कृषि सुमित कुमार सहित बड़ी तादात में महिलाएं,पुरुष मौजूद रहे।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading