कोटेदार पर घटतौली और समय से राशन न देने का आरोप
भोगनीपुर तहसील के ब्लॉक मलासा के गांव भरतौली के ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी को शिकायत पत्र देते हुए गांव के कोटेदार पर कम राशन देने एवं परेशान करने का आरोप लगाया है शिकायत पत्र देते हुए बताया कि कोटेदार शांति देवी जो की मूसानगर के रहने वाली हैं ग्राम भरतौली सहित पांच गांव में राशन वितरण का काम देखते हैं आरोप लगाया है

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील के ब्लॉक मलासा के गांव भरतौली के ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी को शिकायत पत्र देते हुए गांव के कोटेदार पर कम राशन देने एवं परेशान करने का आरोप लगाया है शिकायत पत्र देते हुए बताया कि कोटेदार शांति देवी जो की मूसानगर के रहने वाली हैं ग्राम भरतौली सहित पांच गांव में राशन वितरण का काम देखते हैं आरोप लगाया है कि कोटेदार समय पर राशन वितरण नहीं करता साथ ही जब कुछ गांव के लोग जंगल नदी पार करके राशन के लिए पहुंचते हैं तो कम राशन तौलता है। जिससे ग्रामीण ज्यादा परेशान है साथ ही कोटेदार अभद्रता भी करता है शिकायत पत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने भरतौली और भुरंडा के कोटेदार का कोटा दो भागों में किए जाने की गुहार लगाई है।. भोगनीपुर उपजिलाधिकारी ने बताया है कि आपूर्ति निरीक्षक को समाधान करने के लिए आदेशित किया गया है।



