वाराणसी

कोरियर ब्याय की सड़क दुर्घटना में मौत से परिजनों में कोहराम

सकलडीहा, चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के सेवखर खुर्द गांव निवासी 34 वर्षीय मनीष आनंद चंदौली में एक कोरियर कंपनी में काम करता था। रविवार की देर रात करीब 8 बजे बाइक से घर आ रहा था। भोजापुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल होगया। सूचना पर परिजनों ने सकलडीहा कस्बा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने जिला हॉस्पिटल ले गए। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

सेवखर गांव के देवेंद्र उर्फ राजेंद्र राम के 3 पुत्र डी. अनवल आनंद, मनीष आनंद, अनवल आनंद है। मनीष आनंद चंदौली में एक कोरियर कंपनी में काम करता था। रात को 8 बजे अपने बाइक से घर जा रहा था। भोजापुर गांव के समीप बगीचा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन आनन.फानन में सकलडीहा कस्बा की एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई । युवक की मौत की खबर मालूम होते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।  पत्नी प्रियंका सहित परिजनो का रोते.रोते बुरा हाल था। मृतक मनीष को एक साढ़े 4 साल का पुत्र रवि आनंद और एक 5 महीने की पुत्री उर्वसी आनंद है।  2017 में चकिया के मूसाखंड गांव के समीप मुबारकपुर मल्हार गांव में दूधनाथ की पुत्री प्रिंयका से मनीष आनंद की शादी हुई थी। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया है। बलुआ घाट पर परिजनों ने अंतिम दाह संस्कार किया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुखरायां में चला सघन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में हड़कंप

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

6 hours ago

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवराहट पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के…

6 hours ago

चौकी प्रभारी सिठमरा रजनीश कुमार वर्मा ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में मची अफरा तफरी

कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

6 hours ago

रनियां थाने में चार एस आई का तबादला, दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात के रनियां थाने में तैनात चार एस आई का स्थानांतरण हो गया।स्थानांतरित होने…

6 hours ago

कानपुर देहात में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान…

6 hours ago

कानपुर देहात में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…

9 hours ago

This website uses cookies.