उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

अपराध नियंत्रण हेतु सिकंदरा पुलिस ने कसी लगाम

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बुधवार को थाना सिकंदरा पुलिस ने पैदल गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया

Story Highlights
  • संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस की पैनी नजर
  • अराजकतत्वों को दी चेतावनी

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बुधवार को थाना सिकंदरा पुलिस ने पैदल गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की जांच की गई वहीं अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी भी दी गई।थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार शाम सिकंदरा कस्बे में संदिग्ध व्यक्तियों,वाहनों की सघन जांच पड़ताल की।थाना प्रभारी ने बताया कि गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था कायम रखना है।इस दौरान पुलिस ने जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों के विरुद्ध समय रहते कार्यवाही की जा सके। अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।पुलिस लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है।अराजकतत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।थाना प्रभारी ने यह भी आश्वासन दिया कि अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग जारी रहेगी।

Related Articles

AD
Back to top button