कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

देश की तरक्की और विकास के लिए युवाओं ने किया मतदान

हाथ में आईडी कार्ड और वोटर पर्ची। उत्साह भी था और ललक भी वोटिंग करने के तरीके को जानने की। अधिकतर के चेहरे पर गजब की मुस्कान थी। यह वह युवा थे, जिन्होंने पहली बार वोट डाला।

रनियां। हाथ में आईडी कार्ड और वोटर पर्ची। उत्साह भी था और ललक भी वोटिंग करने के तरीके को जानने की। अधिकतर के चेहरे पर गजब की मुस्कान थी। यह वह युवा थे, जिन्होंने पहली बार वोट डाला। उनसे जब पूछा कि वोट देकर कैसा महसूस कर रहे हो। तो अधिकतर का जवाब था फील गुड। कुछ नहीं सरकार और विकास, बेरोजगारी, शिक्षा तथा रोजगार तो कोई बोला जान गए अब कैसे पड़ता है। हालांकि उनकी बातों में विकास, शिक्षा, बेरोजगारी व रोजगार का मुद्दा सबसे ऊपर था।

  • मैंने विकास और रोजगार के मुद्दे पर पहली बार वोट डाला है। वोट डालकर बहुत अच्छा लगा। इसी उम्मीद के साथ वोट डाला है कि देश में अच्छी सरकार बनी और युवाओं के हित में काम करें।- सोनाली शुक्ला रनियां।
  • पहली बार वोट डाला है, वोटिंग कैसे होती है। इसका भी तरीका जान लिया है। ईवीएम मशीन देखी और वोट करते वक्त ज्यादा कुछ नहीं सोचा। जहां घर वालों ने वोट किया, वही मैं भी वोट किया है। – भूमिका रनियां।

 

  • वोटिंग को लेकर मन में बहुत उत्सुकता थी। सुबह तैयार हुए और घर वालों के साथ वोट करने आए। काफी अच्छा लग रहा है। अब हम भी वोट सरकार चुनने में योगदान दे सकते हैं। लेकिन बेरोजगारी व शिक्षा का मुद्दा सबसे ऊपर है।- राजा यादव शिवनाथपुरवा।
  • काफी अच्छा महसूस हो रहा है वोटर बनकर। अब हम भी अपना प्रतिनिधि सुनने का हक रखते हैं। विकास और युवाओं के रोजगार की बात करें। इसी उम्मीद व भरोसे के साथ वोट किया है।- अर्पित गुप्ता रनियां।
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading