कानपुर

महंगाई को लेकर कांग्रेसी कर रहे प्रदर्शन, फ्रंटल संगठन के आंदोलन को ताकत देगी शहरी कमेटी

कानपुर में कांग्रेस महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी का लगातार विरोध कर रही है और आंदोलन भी करती आ रही है। युवक कांग्रेस के मूलगंज में हाेने वाले विरोध प्रदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी भी सहभागिता करेगी।

कानपुर, अमन यात्रा। बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को भी कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी। मूलगंज में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मुद्दा भी रसोई और पेट्रोल डीजल होगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता वैकल्पिक ईधन की दुकान लगाएंगे।

रसोई गैस सिलिंडर की कीमत पिछले एक माह में कई बार बढ़ी है। वर्तमान में सिलेंडर 834 रुपये में मिल रहा है। इसमें कई लोगों को सब्सिडी नहीं मिल रही जबकि जिन्हें सब्सिडी मिल रही है वह भी डेढ़ सौ रुपये। ऐसे में आम आदमी को सिलेंडर काफी महंगा पड़ रहा है। आम आदमी की इसी समस्या को देखते हुए युवक कांग्रेस और शहर कांग्रेस कमेटी मिलकर विरोध प्रदर्शन करेगी। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता यहां वैकल्पिक ईधन की दुकान लगाएंगे। इसमें लकड़ी, कोयला और चूल्हा रखकर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध करेंगे और लोगों को महंगा सिलेंडर प्रयोग न करने के लिए प्रेरित करेंगे।

शहर कांग्रेस कमेटी उत्तर के जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने बताया कि यह कार्यक्रम युवक कांग्रेस करेगी। इसके लिए शहर कांग्रेस कमेटी उन्हें प्रोत्साहित करेगी। उत्तर जिलाध्यक्ष के मुताबिक कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिम्मेदारी दी है। इसी क्रम में सभी फ्रंटल संगठनों को कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। जो भी फ्रंटल संगठन कार्यक्रम करेगा, शहर कांग्रेस कमेटी उत्तर उन्हें प्रोत्साहित करेगी। अभी तक फ्रंटल संगठन अलग कार्यक्रम करते थे जबकि शहर कांग्रेस कमेटी अलग। ऐसे में कांग्रेस की ताकत बटी दिखायी देती है। ऐसा न हो इसके लिए शहर कांग्रेस कमेटी फ्रंटल संगठनों के साथ खड़ी होगी।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button