उत्तरप्रदेश

कन्नौज : ट्रक की टक्कर से कार पलटी, एक जवान समेत सात घायल

सभी को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया। कार सवार शादी समारोह में शामिल होने प्रतापगढ़ जा रहे थे। प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूर्व देउम गांव निवासी अरविंद कुमार मिश्रा जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के लेहू में सीआरपीएफ में एसएसआइ पद पर तैनात हैं।

कानपुर,अमन यात्रा । आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार पलट गई। हादसे में सीआरपीएफ के एएसआइ समेत सात लोग जख्मी हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया। कार सवार शादी समारोह में शामिल होने प्रतापगढ़ जा रहे थे। प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूर्व देउम गांव निवासी 56 वर्षीय अरविंद कुमार मिश्रा जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के लेहू में सीआरपीएफ में एसएसआइ पद पर तैनात हैं। 11 दिसंबर को छोटे भाई सतीश मिश्रा का विवाह है। इस कारण वह छुट्टी लेकर कार से गांव जा रहे थे।

ये हुए जख्मी

कार में अरविंद मिश्रा के साथ में इनकी पत्नी 52 वर्षीय शिल्पा मिश्रा, इनकी 11 वर्षीय बेटी वैष्णवी मिश्रा, इनका बेटा 16 वर्षीय नील मिश्रा, न्यू दिल्ली के महावीर इंक्लेब नगर, पार्ट-2, बी-152 निवासी 17 वर्षीय लालू मिश्रा, इनका भाई 12 वर्षीय अभिषेक मिश्रा, प्रतापगढ़ के सांगीपुर के तारापुर निवासी 28 वर्षीय आशीष मिश्रा थे। कार को आशीष चला रहे थे। यह लोग आगरा से लखनऊ की दिशा में जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के 175 किलोमीटर प्वाइंट पर तालग्राम के पास ओवरटेक करते ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। यूपीडा कर्मी व यूपी-112 पीआरवी जवानों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां पर अरविंद मिश्रा की हालत गंभीर थी। घटना की जानकारी अरविंद के स्वजन व हेड मुख्यालय श्रीनगर में भी दे दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button