कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सिलेंडर में अचानक आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलसी

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत भोगनीपुर कस्बा निवासी एक महिला खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक आग लग जाने के कारण उसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई.

पुखरायां,अमन यात्रा । भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत भोगनीपुर कस्बा निवासी एक महिला खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक आग लग जाने के कारण उसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं बचाने आया उसका पति भी झुलस गया जिन्हें उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है। भोगनीपुर कस्बा निवासी मकतून की पत्नी नाजिया ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे वह अपने घर में खाना बना रही थी कि तभी अचानक किन्हीं कारणों से सिलेंडर में आग लग गई. जिसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गई वहीं जानकारी होने पर उसे बचाने आया पति भी आग की चपेट ने आने से गंभीर रूप से घायल हो गया दोनों को आनन फानन में उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button