समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र पाल सिंह मनु ने शहीद सतवंत सिंह दोहरे को श्रद्धांजलि अर्पित की
विधानसभा क्षेत्र भोगनीपुर के ग्राम भोगनीपुर में शहीद सैनिक सतवंत सिंह दोहरे के घर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कानपुर देहात : विधानसभा क्षेत्र भोगनीपुर के ग्राम भोगनीपुर में शहीद सैनिक सतवंत सिंह दोहरे के घर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और शहीद की बहादुरी को सलाम किया। बैठक में पूर्व ब्लाक प्रमुख जगराम सिंह, ग्राम प्रधान अनीश मलिक, जयवीर सिंह, सुरेन्द्र यादव, नंदलाल दोहरे, बालवीर दोहरे, विश्वनाथ दोहरे, बाबू दोहरे, विनोद दोहरे, पिंटू दोहरे, पूर्व प्रधान वीरेंद्र दोहरे और साका दोहरे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शहीद सैनिक सतवंत सिंह दोहरे के योगदान को याद किया और उनकी वीरता को देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।



