कानपुर देहात में नवाकांति समिति के तत्वाधान में चलाया गया,पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान
कानपुर देहात के अकबरपुर व भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के गांवों में गुरुवार को नवाकांति समिति के तत्वाधान में पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान चलाया गया।

- पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पेड़ पौधों की अहम भूमिका : हरिओम त्यागी
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के अकबरपुर व भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के गांवों में गुरुवार को नवाकांति समिति के तत्वाधान में पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान चलाया गया। इस अवसर पर लोगों को पेड़ पौधों के बारे में जागरूक किया गया।
गुरुवार को नवाकांति समिति के तत्वाधान में भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर बरीपाल व अकबरपुर के लालपुर,भवानीपुर सहित कई गांवों में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।इस दौरान अलग अलग किस्म के अनेक फलदार तथा छायादार पौधे रोपित किए गए।पेड़ पौधों के महत्त्व के बारे में बताते हुए समिति के हरिओम त्यागी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पेड़ पौधों की अहम भूमिका है।पेड़ पौधे हवा को शुद्ध रखते हैं साथ ही जल संरक्षण का कार्य भी करते हैं।

हमें इन्हें अनावश्यक रूप से नहीं काटना चाहिए बल्कि इनकी रक्षा करनी चाहिए।प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ पौधे अवश्य ही लगाना चाहिए।समिति की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि समिति भारत देश के कई राज्यों में सोशल वर्क का कार्य कर रही है।समिति के द्वारा जरूरतमंदों को पानी,बिजली,शिक्षा,वृद्धा आश्रम,सिलाई प्रशिक्षण इत्यादि सुविधाएं निशुल्क मुहैया कराई जा रही है।यह समस्त कार्य समिति के डायरेक्टर कांतिलाल के सहयोग से संचालित किए जा रहे हैं।समिति के द्वारा अब तक कुल 600 पौधे लगवाए जा चुके है।जिनमें नीम,आंवला,अमरूद, नींबू इत्यादि फलदार तथा छायादार पौधे शामिल हैं।इस मौके पर संजय मसीह गोकर्ड नाथ,विश्वदीप,दीप कुमार,सुमन त्यागी,केलावती त्यागी,अमित कुमार,सोनी वीरेंद्र कुमार,श्रवण कुमार,रामदास,प्रियंका आदि लोग मौजूद रहे।



