कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

क्रिसमस डे के अवसर पर पुखरायां कृष्णानगर में धूमधाम से मनाई जाएगी खुशियाँ

कृष्णानगर में 25 दिसम्बर को क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया जाएगा। रंगाई-पुताई और बच्चों द्वारा नृत्य का रिहर्सल किया गया, जिससे कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं।

सुनीत श्रीवास्तव, पुखरायां: कृष्णानगर में 25 दिसम्बर को क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया जाएगा। रंगाई-पुताई और बच्चों द्वारा नृत्य का रिहर्सल किया गया, जिससे कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के कई सम्मानित नेता और समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।

इस दिन के आयोजन में शामिल होने वाले प्रमुख व्यक्तियों में नारायण दास अहिरवार, सांसद जालौन (गरौठा), राकेश सचान, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश, अरुण यादव, जिला अध्यक्ष कानपुर देहात (सपा), नरेंद्र पाल मनु, पूर्व प्रत्याशी भोगनीपुर विधानसभा, करूणा शंकर दिवाकर, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पुखरायां, और वीरेंद्र शर्मा, प्रधान संपादक अमन यात्रा अखबार के नाम शामिल हैं।

इस उत्सव की जानकारी शान्ता पादरी और राजेन्द्र पादरी ने दी। पुखरायां में इस कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं और इलाके में उत्सव का माहौल है।

Related Articles

AD
Back to top button