कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में मंगलवार दोपहर एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।मृतक की पहचान भिखारीलाल सचान 38 वर्ष के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मृतक के भाई अखिलेश सचान ने पुलिस को दी।उन्होंने बताया कि उनके भाई मनोज सचान ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में छत के कुंडे से कपड़े के सहारे फांसी लगा ली।जिसके चलते उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।तत्पश्चात एस आई रंजीत सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतक मनोज खेती किसानी का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।पत्नी सोनी,पुत्र अनमोल,प्रिंशु समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- मूसानगर में ईंटों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर 20 फुट नीचे खड्ड में पलटा,चार घायल

 

Related Articles

AD
Back to top button