क्षिति,जल,पावक,गगन,समीर ये सभी जैविक परिवार है : सुजीत कुन्तल 

भारत उत्थान न्यास द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय पतरसा क्षेत्र-कल्याणपुर जनपद  कानपुर नगर में पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया

अमन यात्रा, कानपुर नगर। भारत उत्थान न्यास द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय पतरसा क्षेत्र-कल्याणपुर जनपद  कानपुर नगर में पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अभियान के प्रमुख व न्यास के अध्यक्ष श्रीमान सुजीत कुंतल ने शिक्षक एवं छात्रों को पर्यावरण के महत्व को रेखांकित करते हुए भारतीय मनीषियों द्वारा प्रदान प्रकृतिचक्र के सिद्धांत का उदाहरण रखा उन्होंने भूमि, जल, वायु आदि को जैविक परिवार बताते हुए वनस्पति और जीव-जंतुओं के संरक्षण हेतु सभी को प्रेरित किया।

न्यास की मंत्री डॉ शशि अग्रवाल ने पेड़ पौधों को मानव जीवन शैली का अभिन्न अंग बताया और उनके गुणों पर प्रकाश डाला। यहां बच्चों द्वारा पेड़ पौधों पर आधारित लघु नाटिका व कविता आदि की बहुत सुंदर प्रस्तुतियां दी गयीं। प्रधानाचार्य माया देवी पाल, प्रधान अध्यापिका दिशा रानी शुक्ला ने न्यास की गतिविधियों की सराहना करते हुए भविष्य में अपना सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। न्यास के शैलेन्द्र श्रीवास्तव व शिक्षिका  अंजू यादव का विशेष सहयोग मिला और सभी ने विद्यालय के विशाल में 51भारतीय औषधीय पौधारोपण कर पंचवटी स्थापित की। यहां शिक्षकों में गीता बाजपेई, शबीना सलीम, मीनाक्षी रानी आदि उपस्थित रहे।

 

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया हरिशंकरी पौधरोपण

जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…

15 minutes ago

जिलाधिकारी ने किया बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातःकाल उच्च प्राथमिक बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक…

22 minutes ago

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

16 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

17 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

17 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

17 hours ago

This website uses cookies.