कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

क्षेत्राधिकारी ने कोतवाल व भारी पुलिस बल संग रात्रि कस्बा गस्त कर जांची कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था

क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर रविकांत गौड़ ने रविवार मध्यरात्रि भारी पुलिस फोर्स के साथ पुखरायां कस्बे में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर रविकांत गौड़ ने रविवार मध्यरात्रि भारी पुलिस फोर्स के साथ पुखरायां कस्बे में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।इस अवसर पर उन्होंने कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था जांची।बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर आजकल एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं।रविवार मध्य रात्रि उन्होंने कोतवाल दिलीप कुमार बिंद तथा भारी पुलिस फोर्स के साथ पुखरायां कस्बे में पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।

IMG 20231225 WA0007

इस दौरान उन्होंने कस्बे के मुख्य बाजार सहित सम्पूर्ण कस्बे में भ्रमण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।इस दौरान उन्होंने कहा की कानून व्यवस्था कायम रखना उनकी प्राथमिकता है।कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।पुलिस ऐसे लोगों से सख्ती से निबटेगी।इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button