कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

क्षेत्राधिकारी ने जुमें की नमाज को लेकर पुलिस फोर्स के साथ कस्बे में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया

क्षेत्राधिकारी ने जुमें की नमाज को लेकर पुलिस फोर्स के साथ पुखरायां कस्बे में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।

Story Highlights
  • मौलवी व मौलाना से मिलकर शांतिपूर्ण नमाज अदा कराने और उसके बाद अपने अपने घर जाने की अपील की।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी ने जुमें की नमाज को लेकर पुलिस फोर्स के साथ पुखरायां कस्बे में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया। इस अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा उपद्रवियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की बात कही गई।

IMG 20240202 WA0007

क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़ ने शुक्रवार को पुलिस फोर्स के साथ जुमें की नमाज को लेकर पुखरायां कस्बे में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।इस दौरान उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।उन्होंने मौलवी व मौलाना से मिलकर शांतिपूर्ण नमाज अदा कराने और उसके बाद अपने अपने घर जाने की अपील की।मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था का पालन करें।आपसी भाईचारा कायम रखें।

IMG 20240202 WA0008

इस दौरान किसी भी तरह की अराजकता की आशंका होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें,जिससे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर शिकंजा कसा जा सके।कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर कोतवाल अंजन कुमार सिंह,चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button