कानपुर देहात

खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापकों के साथ की समीक्षा बैठक, निपुण लक्ष्य पर दिया जोर

शिक्षा को और अधिक बेहतर बनने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने आरपीएस इंटर कॉलेज रसूलाबाद पर सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ को विकासखंड की निपुण कार्य योजना से परिचित कराया गया।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। शिक्षा को और अधिक बेहतर बनने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने आरपीएस इंटर कॉलेज रसूलाबाद पर सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ को विकासखंड की निपुण कार्य योजना से परिचित कराया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आज के बच्चे कल देश का भविष्य हैं। इसके लिए हमें अपने काम को बेहतर तरीके से अंजाम देना है। उन्होंने निपुण लक्ष्य, शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति, छात्र नामांकन, मिशन प्रेरणा, कायाकल्प, मिड-डे-मील आदि की समीक्षा की।

मुख्य तीन बिंदुओं पर बल दिया गया। सभी विद्यालयों में कम से कम 80 फीसदी छात्र उपस्थिति हेतु रणनीति एवं कार्य योजना प्रस्तुत की गई, साथ ही साथ विद्यालयों के कक्षाकक्ष रूपांतरण हेतु समस्त कक्षाकक्षों को आकर्षक बनाने के लिए प्रिंटरिच मैटेरियल दीवारों पर चस्पा करने एवं टीएलएम सामग्री का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। भाषा एवं गणित की संदर्शिका का प्रयोग करते हुए शिक्षण कार्य करने पर बल दिया गया। बैठक में 53 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने 14 नवंबर 2023 तक निपुण लक्ष्य हासिल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विकासखंड के एआरपी आशीष द्विवेदी, गौरव सिंह एवं पवन कुमार सिंह ने निपुण कार्य योजना की स्ट्रेटेजी के साथ सभी अवयवों को विस्तारित ढंग से बताया।

कार्यालय सहायक अक्षय कुमार ने अपने स्वरचित गीत के माध्यम से निपुण लक्ष्य योजना को जीवनता प्रदान की। प्राथमिक विद्यालय खड़कपुर के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार एवं प्राथमिक विद्यालय बढ़इनपुरवा की प्रधानाध्यापिका शिल्पी गुप्ता ने अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय घोषित किया। उनसे प्रेरित होकर सभी प्रधानाध्यापकों को अपने विद्यालयों को निपुण बनाने हेतु प्रेरित किया गया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अब तीन पीढ़ियों की पैतृक संपत्ति के बंटवारे में लगेंगे मात्र दस हजार रुपये, अधिसूचना हुई जारी

लखनऊ/कानपुर देहात। अब पैतृक संपत्ति का विभाजन करवाना आसान हो गया है। स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन…

3 hours ago

लाइफ इंस्पायरिंग फाउंडेशन ने बच्चों संग मनाया शिक्षक दिवस

भोगनीपुर (कानपुर देहात)। लाइफ इंस्पायरिंग फाउंडेशन (LiF NGO) द्वारा भोगनीपुर अकादमी में बच्चों के साथ…

3 hours ago

सलारपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुआ मूर्ति विसर्जन

अमन यात्रा ब्यूरो, पुखरायां।कानपुर देहात के देवराहट थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में शुक्रवार को…

4 hours ago

नबी की शान में नारों से गूंजा अमरौधा, जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब

अमरौधा, कानपुर देहात। ब्लॉक अमरौधा में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित…

4 hours ago

शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में 50 शिक्षक हुए सम्मानित

कानपुर देहात। शिक्षक दिवस पर बीआरसी अकबरपुर सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जनपद…

5 hours ago

This website uses cookies.