कानपुर देहात

खनिज अधिकारी एवं एआरटीओ का संयुक्त अभियान अवैध/ओवर लोड वाहनों को किया गया सीज

इस तरह कुल शमन किये गये वाहनों की संख्या 80 है और कुल जमा धनराशि 27,26,945.00 है।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : खनिज अधिकारी द्वारा बताया गया कि दिनांक 24 मार्च 2021 को ए.आर.टी.ओ. के साथ संयुक्त प्रर्वतन कार्य में उप खनिज के अवैध/ओवर लोड 21 वहानों को सीज किया गया जिसमें 7 वाहनों का आफ़लाइन  तथा 14 वाहनों को ए0आर0टी0ओ द्वारा आनलाइन सीज किया गया है।

उन्होंने बताया कि माह- जनवरी 2021 से 24 मार्च 2021 तक किये गये प्रर्वतन कार्य में शमन किये गये वाहनों से प्राप्त धनराशि का विवरण निम्नवत् है। जिसमें माह- जनवरी में कुल वाहनों की संख्या 16 है जबकि उनसे प्राप्त राजस्व का विवरण 4,66,060.00 है।

इसी प्रकार माह फरवरी में कुल वाहनों की संख्या 06 है उनसे प्राप्त राजस्व 1,60,920.00 है जबकि मार्च माह में कुल वाहनों की संख्या 58 उनसे प्राप्त राजस्व का विवरण 20,99,965 है। इस तरह कुल शमन किये गये वाहनों की संख्या 80 है और कुल जमा धनराशि 27,26,945.00 है।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button